{"_id":"6aca89ff81f076b5bd084ea5","slug":"542-kg-of-analogue-paneer-being-supplied-from-mewat-to-rewari-was-seized-and-destroyed-rewari-news-c-198-1-rew1001-246955-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मेवात से रेवाड़ी सप्लाई होने आ रहा 542 किलो एनालॉग पनीर पकड़ा, किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मेवात से रेवाड़ी सप्लाई होने आ रहा 542 किलो एनालॉग पनीर पकड़ा, किया नष्ट
Sun, 11 Oct 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
पनीर को किया जा रहा नष्ठ। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात भूड़ला गांव में एनालॉग पनीर से भरी पिकअप पकड़ी है। गाड़ी से बरामद की गई 542 किलोग्राम पनीर नष्ट करा दी गई। यह पनीर मेवात क्षेत्र से लाया जा रहा था और इसकी आपूर्ति रेवाड़ी में होनी थी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि विभाग की टीम खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रख रही है। इसी दौरान भूड़ला गांव में पनीर से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ी गई। गाड़ी में बड़ी मात्रा में पनीर भरा हुआ था।
जांच में पता चला कि पनीर मेवात से रेवाड़ी लाई जा रही थी। यहां इसकी आपूर्ति होनी थीथी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनकी शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई
जिले में पनीर की सप्लाई को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की यह हाल के दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 26 सितंबर को भी विभाग की टीम ने 540 किलोग्राम एनालॉग पनीर से भरी एक पिकअप गाड़ी पकड़ी थी। उस मामले में भी बड़ी मात्रा में पनीर को लेकर कार्रवाई की गई थी। अब भूड़ला गांव में 542 किलोग्राम पनीर पकड़े जाने से खाद्य पदार्थों की आपूर्ति और उनकी गुणवत्ता की जांच का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है।दरअसल, त्योहारी सीजन में मिठाइयों, दूध और दूध से बने उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें बाजारों और खाद्य पदार्थों की आपूर्ति पर निगरानी रख रही हैं।