फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Constable who died in accident cremated with state honors.

Kannauj News: हादसे में दम तोड़ने वाले सिपाही का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Sun, 11 Oct 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Constable who died in accident cremated with state honors.
फोटो :33: विकास सिंह की फाइल फोटो।
सौरिख। अयोध्या से बाइक से घर आ रहे सिपाही की शुक्रवार को वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ सिपाही को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

ग्राम बिराहिमपुर निवासी विकास सिंह (26) उत्तर प्रदेश पुलिस में एक साल पहले सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे और वर्तमान में उनकी तैनाती अयोध्या कोतवाली में थी। आगामी 12 अक्तूबर को छोटी बहन चेतना की सगाई का कार्यक्रम तय था। इसी खुशी में शामिल होने के लिए विकास अयोध्या से करीब 300 किलोमीटर की दूरी तय कर बाइक से घर आ रहे थे। सौरिख क्षेत्र के ककरैया मोड़ के पास घर से महज तीन किलोमीटर पहले वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस गार्ड टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत सिपाही को अंतिम सलामी दी। ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत, पूर्व सपा विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर अनिल पाल, सपा नेता कुक्कू चौहान, सीओ मयंक मिश्रा, थानाध्यक्ष नागेंद्र चौधरी ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की। परिजनों ने गांव के ही निजी खेत में अंतिम संस्कार किया।

फोटो :33: विकास सिंह की फाइल फोटो।

फोटो :33: विकास सिंह की फाइल फोटो।

फोटो :33: विकास सिंह की फाइल फोटो।

फोटो :33: विकास सिंह की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed