फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   theft in tyre tube shop

पुलिस गश्त करती रही, माल उड़ा ले गए चोर

Tue, 19 Jan 2016 08:05 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Tue, 19 Jan 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
theft in tyre tube shop
कस्बा में रहने वाले इरशाद अली की पुवायां रोड पर गुरुद्वारा के पास टायर-ट्यूब की दुकान हैं। इरशाद के मुताबिक रोज की तरह सोमवार शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए। मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा पड़ा था और सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में रखे 22 टायर और 20 ट्यूब ट्रक के, 18 टायर और 22 ट्यूब ट्रैक्टर के, महंगे रिंच, पांच कुर्सी आदि सामान गायब था, जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जाती है।
विज्ञापन

चोरी होने की चर्चा फैलने पर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। रात को घटना स्थल से करीब तीन सौ मीटर दूर हमजापुर चौराहे पर पुलिस पिकेटरहती है। इरशाद की ओर से घटना की तहरीर दे दी गई, लेकिन पुलिस मुकदमा लिखने को तैयार नहीं थी। इससे गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। माहौल गर्माता देख पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज  कर ली, जिसके बाद लोग शांत होकरी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed