{"_id":"6aa06ebd89f84dcfc1005aaa","slug":"married-woman-dies-during-treatment-after-assault-murder-allegedmarried-woman-dies-during-treatment-after-assault-murder-alleged-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-172528-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मारपीट के बाद विवाहिता की इलाज के दौरान मौत, लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मारपीट के बाद विवाहिता की इलाज के दौरान मौत, लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। दहेज में बुलेट मोटर साइकिल और तीन लाख रुपये नकदी की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता से मारपीट की। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुरादाबाद के थाना छजलैट क्षेत्र के गांव चेतरामपुर निवासी याकूब ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उन्होंने अपनी बेटी रहनुमा की शादी करीब दो साल पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। उनका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वालों ने कम दहेज बताकर रहनुमा का उत्पीड़न शुरू कर दिया। याक़ूब का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में बुलेट मोटर साइकिल और तीन लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी के साथ आए दिन मारपीट करते थे।
तीन तारीख को रहनुमा की तबीयत खराब हुई थी। उसे पहले निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर मेरठ ले गए। जिसकी जानकारी होने पर मायके वाले छह सितंबर को रहनुमा को देखने मेरठ अस्पताल पहुंचे थे। उस समय वह आईसीयू में भर्ती थी। सोमवार को उपचार के दौरान रहनुमा की मौत हो गई।
विज्ञापन
मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले मेरठ से सोमवार रात करीब 11 बजे रहनुमा का शव शहवाजपुर डोर ले आए, लेकिन उनको सूचना नहीं दी। उन्होंने गांव में फोन कर जानकारी जुटाई। इसके बाद याकूब गांव के लोगों के साथ मंगलवार सुबह करीब चार बजे शहवाजपुर डोर पहुंचे, जहां उनकी बेटी का शव पड़ा मिला। उनका आरोप है कि रहनुमा की दहेज के लिए मारपीट कर हत्या की गई है।
इसके बाद मायके पक्ष के लोग थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।