फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youth dies by hanging after sending video message to sister and paternal uncle's son.

Bulandshahar News: बहन और ताऊ के बेटे को वीडियो मैसेज भेजकर फंदे से लटका युवक, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Youth dies by hanging after sending video message to sister and paternal uncle's son.
बुलंदशहर। मेरा सफर यहीं तक था, गलती को माफ कर देना का वीडियो और वाॅयस मैसेज बड़ी बहन और ताऊ के बेटे को भेजकर युवक अपने बंद पड़े मकान में फंदे से लटका गया। मैसेज को देखने के बाद परिवार के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। परिवार के लोगों ने युवक को फंदे से उतारा और शव को लेकर घर आ गए। परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी से घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस आत्महत्या किए जाने के कारणों की जांच कर रही है। मृतक का फंदे से लटके हुए वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी समीर 22 वर्ष ने सोमवार की रात में मंडी चौकी क्षेत्र के 40 फुटा रोड स्थित फौजपुर कॉलोनी में अपने बंद पड़े मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया गया कि बचपन में ही समीर की मां की मौत हो गई थी। समीर की एक बड़ी बहन है। जिसकी शादी हो चुकी है। समीर की मां की मौत के बाद उनके पिता रहीसुद्दीन ने दूसरी शादी कर ली थी। समीर का पालन पोषण उनके ताऊ रहीमुद्दीन ने किया है। रहीमुद्दीन खिड़की और दरवाजों पर शीशे चढ़ाने का कार्य करते हैं। उनकी दुकान भी है। समीर भी अपने ताऊ के साथ शीशे का काम करता था। रहीमुद्दीन ने कुछ दिन पहले ही कोतवाली देहात की मंडी चौकी क्षेत्र के 40 फुटा रोड पर भौजपुर कॉलोनी में मकान बनाया था। वह परिवार के साथ मोहल्ला फैसलाबाद में रहते हैं। भोजपुर कॉलोनी में बनाया गया उनका मकान बंद पड़ा हुआ है। बताया कि सोमवार की रात करीब 7ः30 बजे समीर भौजपुर के मकान की चाभी लेकर वहां चला गया। मकान पर जाने के बाद उसने अपनी बहन और ताऊ के लड़के को वीडियो, वॉयस मैसेज भेजा। मैसेज में समीर कह रहा था कि उसका सफर यहीं तक था, गलती माफ कर देना। मैसेज को देखने के बाद परिवार के लोग दौड़ते हुए भौजपुर के मकान पर पहुंचे। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो समीर कमरे में फंदे से लटका हुआ था। फंदे को काटकर समीर को नीचे उतारा गया, लेकिन तक तक समीर की मौत हो चुकी थी। परिवार के लोग उसके शव को लेकर फैसलाबाद स्थित अपने आवास पर पहुंचे। परिवार के लोग बिना पोस्टमार्टम कार्रवाई के समीर को सुपुर्द ए खाक करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि समीर नाम के युवक के फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed