फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Theft in four stores, a bank, engaged in three Nkb

चार दुकानों में चोरी, एक बैंक में लगे तीन नकब

Tue, 27 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 27 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Theft in four stores, a bank, engaged in three Nkb
बैंक में जांच करती पु‌ल‌िस
रविवार रात चोरों ने गांव मकसूदापुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में तीन स्थानों पर नकब लगाकर चोरी की कोशिश की। कैश अलमारी की चाबी नहीं मिलने से बड़ी घटना टल गई। इसके बाद चोरों ने गांव की चार दुकानों से लगभग बीस हजार रुपये सहित लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। रविवार रात चोरों ने गांव की बॉब शाखा में लगे एटीएम कक्ष का ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। हालांकि सेंटर लॉक नहीं टूटने से चोर एटीएम कक्ष में नहीं जा सके। इसके बाद चोरों ने बैंक के चैनल और शटर के ताले तोड़ दिए। यहां भी सेंटर लॉक आड़े आ गया। इसके बाद चोरों ने बैंक शाखा में नकब लगा दिया। नकब वाले स्थान पर शौचालय आ जाने से चोर अंदर नहीं घुस सके। इसके बाद दूसरे स्थान पर नकब लगाया तो बीम आड़े आ गई। चोरों ने तीसरे स्थान पर दीवार काटी और बैंक में घुस गए। चोरों ने अलार्म का तार काट दिया और तमाम कर्मचारियों की मेज की रेक खंगालकर तिजोरी की चाबियां तलाशीं, हालांकि चाबी नहीं मिलने पर तमाम अभिलेख इधर-उधर फेंककर चले गए। चोरों ने गांव भांवी निवासी राणाप्रताप सिंह की मकसूदापुर स्थित मोबाइल शॉप के ताले तोड़ दिए और वहां से दो हजार रुपये, लैपटॉप सहित तमाम सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने पास के सिंह टेलर्स के ताले तोड़कर 17 लेडीज सूट, 15 शर्ट, दो सिलाई मशीन आदि चोरी कर लीं। इसके बाद चोरों ने विकास सिंह की टेंट की दुकान के ताले तोड़कर भगौने आदि बर्तन चोरी कर लिए। चोरों ने देशी शराब की दुकान से भी 18 हजार रुपये चोरी कर लिए। सोमवार सुबह इतनी जगह चोरी की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो बंडा एसओ उदयवीर सिंह मौके पर पहुंचे। जिला मुख्यालय से फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट संजय सिंह, संजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच की। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। एएसपी रमेश कुमार भारतीय ने भी मौका मुआयना कर पुलिस को खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed