{"_id":"6aeba04c6f223a9f8c0d1638","slug":"1300-police-personnel-for-shahs-security-karnal-news-c-18-knl1018-1026790-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शाह की सुरक्षा में 1300 पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शाह की सुरक्षा में 1300 पुलिसकर्मी
विज्ञापन
सेक्टर 12 से मेला राम स्कूल के सामने तक होने वाली पदयात्रा के लिए पैदल रिहर्सल करते एडीजीपी लाॅ
करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पांच नवंबर को करनाल आगमन के लिए करीब 1300 महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया गया है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी के लिए उच्च तकनीक वाले निगरानी कैमरे लगाए गए हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।
बुधवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध जांच विभाग सौरभ सिंह की उपस्थिति में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा बैठक और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल अश्विन शेन्वी, उपायुक्त आनंद कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक करन गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार सहित विभिन्न जिलों से आए पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।
-- -
कैमरों से चौबीस घंटे निगरानी
कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से उच्च तकनीक वाले निगरानी कैमरे लगाए गए हैं। इनके माध्यम से चौबीस घंटे निगरानी की जा रही है। जिला पुलिस और कमांडो दस्तों की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों में विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। विस्फोटक और संदिग्ध वस्तुओं की जांच के लिए विशेष निरोधक दल कार्यक्रम स्थलों की गहन जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर शहर के प्रमुख होटलों, धर्मशालाओं और संदिग्ध स्थानों पर भी पुलिस की ओर से लगातार जांच की जा रही है। वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़ों में पुलिस और अपराध जांच विभाग के जवानों को भी तैनात किया गया है।
-- -
प्रवेश द्वारों पर होगी गहन जांच
कार्यक्रम स्थल के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस बल के साथ कमांडो दस्तों की भी तैनाती की गई है।