Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The accident occurred around 10 PM on Wednesday night in the Ghughli police station area.

Maharajganj News: बाइक की टक्कर में दो की मौत, महिला गंभीर

Thu, 05 Nov 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The accident occurred around 10 PM on Wednesday night in the Ghughli police station area.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। घुघली व शिकारपुर के बीच भुवनी गांव के पास बुधवार रात करीब 10 बजे दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, महेशपुर कबेलवा निवासी पप्पू (35) अपनी पत्नी यशोदा (32) को बाइक से लेकर कुशीनगर से घुघली की ओर लौट रहे थे। वहीं, दूसरी ओर से अकबरपुर, पडरौना जिला कुशीनगर निवासी दुर्गेश (30) बाइक से शिकारपुर की ओर जा रहा था। भुवनी के पास दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उठाकर सड़क किनारे किया। लोगों ने तत्काल घुघली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को जिला अस्पताल महराजगंज भेजा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि पप्पू को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। उनकी पत्नी यशोदा की हालत गंभीर होने पर उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया। दूसरे बाइक सवार दुर्गेश को अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन इलाज शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद ही उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में घुघली थाना के प्रभारी निरीक्षक अविनाश ने बताया कि देर रात भुवनी में हादसे की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed