{"_id":"572f43544f1c1bdb125cd4de","slug":"the-young-man-was-shot-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में युवक के लगी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध अवस्था में युवक के लगी गोली
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 09 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव बड़ा वन में रविवार की सुबह जमीन के बटवारे को लेकर हुए विवाद में 30 वर्षीय अतुल कुमार के संदिग्ध अवस्था में गोली लग गई। घायल ने अपने पिता और भाई पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल के पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अतुल कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके पिता विजय कुमार सिंह ने सारी जमीन भाई कपिल को दे रखी है। उसे जमीन का कोई हिस्सा नहीं दिया। सुबह करीब छह बजे उसकी पत्नी अंजू देवी ने पिता से कहा कि खेत खाली हो गए हैं। जमीन का दोनों भाइयों के बीच बराबर का बटवारा कर दो। यह बात सुनकर कपिल और उसकी पत्नी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसकी पत्नी अंजू की पिटाई करने लगे। उसने पत्नी की पिटाई का विरोध किया तो भाई कपिल ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसकी कोख में लगी। जिससे लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर गया। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी होते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में अतुल के पिता विजय, भाई कपिल और भाभी के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। घायल को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। एसओ चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि गोली संदिग्ध हालत में लगी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन