फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man's body found in pond, killing suspected

तालाब में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Wed, 01 Mar 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  कांट/शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो  कांट/शाहजहांपुर।  Updated Wed, 01 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
The young man's body found in pond, killing suspected
डेमो - फोटो : demo pic
तीन दिन पहले मुरादाबाद जाने को निकला था घर से
विज्ञापन

चार माह पहले छोड़ गई पत्नी ने कर लिया है निकाह


थाना कांट के गांव गुरथना निवासी युवक का शव बुधवार सुबह तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के घर वालों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

गांव गुरथना निवासी 40 वर्षीय यासीन उर्फ बुंदा सोमवार शाम पांच बजे मुरादाबाद जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह मुरादाबाद नहीं पहुंचा। घर वालों ने सोचा कि हो सकता है कि वह कहीं और काम के सिलसिले में चला गया हो। इसलिए घर वाले बेफ्रिक थे। बुधवार सुबह गांव से एक किलोमीटर की दूर रावतपुर गांव मेें सड़क किनारे बाजार के पास तालाब मेें उसका शव लोगों ने देखा तो सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने यासीन की पहचान करके उसके परिवार वालों को सूचना दी। पिता बादशाह रोते-बिलखते हुए घर वालों के साथ मौके पर पहुंचे, तो शव देखकर गश खाकर गिर पड़े। होश मेें आने पर उन्हाेंने कहा कि उसके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस को सुनाई कहानी में बादशाह ने बताया कि उसके बेटे यासीन की पत्नी चार माह पहले अपने पांच बच्चों को उसके पास छोड़कर चली गई और दूसरे से निकाह कर लिया। इस मामले में उसने पुत्रवधू व उसके मायके वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसलिए उसे आशंका है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थानाध्यक्ष अजीत रोरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed