फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man died in the attack wounded

जानलेवा हमले में घायल युवक ने दम तोड़ा

Thu, 20 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 20 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन पहले गांव गुनारा में हमलावरों द्वारा घर में घुस कर किए कातिलाना हमले में गंभीर रूप से घायल युवक बृजेश कश्यप ने बुधवार सुबह बरेली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में पहले से दर्ज मुकदमे को पुलिस ने हत्या में तरमीम कर दिया है। वहीं, नामजद तीन सगे भाइयों में से दो को हिरासत में लेने की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

गांव गुनारा में 16 अक्टूबर की शाम जुआ खेलने के दौरान बृजेश कश्यप और गांव के ही बबलू के बीच झगड़ा हो गया था। आरोप है कि इसके बाद बबलू ने लाठी-डंडों से लैस होकर अपने भाई वसीम उर्फ  भारी लल्ला तथा मोहम्मद अहमद उर्फ  भूरे को साथ लेकर बृजेश के घर पर धावा बोलकर उसे बुरी तरह लठिया दिया। अधिक चोट लग जाने पर बृजेश जब बेहोश होकर गिर गया तो हमलावर फरार हो गये। इस मामले में बृजेश की पत्नी गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपी भाइयों के खिलाफ  हमले की एनसीआर दर्ज कर ली थी। गंभीर हालत के चलते उसे पहले जिला अस्पताल में भरती कराया गया लेकिन बाद वहां में से बरेली रेफर कर दिया गया। वहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में भारी लल्ला तथा भूरे को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है लेकिन आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि बृजेश मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके घर में पत्नी के अलावा चार लड़के तथा दो लड़कियां हैं, इनमें बड़ी लड़की मात्र 15 साल की है। अन्य सभी  बच्चे अभी छोटे हैं। 
विज्ञापन

50 लाख की आर्थिक मदद की मांग 
जलालाबाद। गांव गुनारा पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तथा मछुुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज कश्यप ने बृजेश की हत्या पर गहरा दु:ख जताते हुए मुख्यमंत्री से उसके परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिये जाने की मांग की है। आरोप लगाया कि बृजेश की हत्या में शामिल आरोपियों को राजनैतिक संरक्षण मिला हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में घायल बृजेश की मौत हो गई है। इस मामले में पहले ही एनसीआर दर्ज हुई थी। अब हत्या समेत उचित धाराओं में केस को तरमीम किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तारी भी कर लेंगे। - उमेश शर्मा, सीओ जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed