फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The woman survived after falling from train

ट्रेन से गिरने के बाद भी बच गई महिला

Thu, 18 Jun 2015 11:16 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 18 Jun 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
The woman survived after falling from train
जाको राखै साईयां मार सके न कोय... बृहस्पतिवार को कुछ ऐसा ही हुआ। ट्रेन से गिरकर एक महिला प्लेटफार्म और पटरी के बीच में आ गई। महिला के गिरते ही वहां मौजूद हर व्यक्ति ने मान लिया कि वह कट गई लेकिन उसके जिंदा बचने पर हर कोई हतप्रभ था।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के तहरपुर थाना क्षेत्र के गांव निबौरी की चंपा पति श्रीकृष्ण के साथ दिल्ली से आई थीं। यहां से उन्हें सीतापुर पैसेंजर ट्रेन में बैठना था, लेकिन वह गलती से त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठ गईं। ट्रेन में बैठने पर किसी यात्री ने उन्हें बताया कि यह ट्रेन लखनऊ जाएगी। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। हड़बड़ी में चंपा ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। इससे वह प्लेटफार्म पर गिरीं और लुढ़ककर ट्रेन के नीचे पहुंच गईं। महिला प्लेटफार्म और पटरियों के बीच में लेट गई। इससे उसकी जान बच गई। ट्रेन गुजरने पर आरपीएफ के जवान चंपा को पटरियों से उठाकर थाने लाए। उन्हें पहले पानी पिलाया और बाद में चाय पिलाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed