फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The wet Shikbe off a three couple

दूर हुए गिले शिकबे, एक हुए तीन दंपति

Mon, 24 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 24 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में दहेज प्रताड़ना में दर्ज 20 पत्रावलियां पेश हुईं। इनमें से तीन मामलों में दूसरे पक्ष के नहीं पहुंचने के चलते और अन्य 17 में सुलह की स्थिति न बन पाने से सुनवाई की अगली तिथि मुकर्रर कर दी गई। खास बात यह रही जिस प्रताड़ना के आरोप में ये केस दर्ज हुए, परामर्श केंद्र में वार्ता के दौरान उनमें से हरेक में वजह कुछ और मिली। तीन मामलों में सुलह होने पर दंपति साथ-साथ खुशी से घर लौटे। पहला मामला अल्हागंज निवासी नेहा का था। वह आठ माह से अल्हागंज थाना क्षेत्र गांव उमरपुर स्थित मायके में रह रही थी। हरदोई जिला के पाली में रहने वाले उसके पति अंकित से उसकी असली शिकायत यह थी कि वह अपने भैया और भाभी के कहने में रहता है एवं उनकी बातों में आकर वह इसे प्रताड़ित करता है। साथ ही उसका अन्य महिलाओं से मेलजोल होने को लेकर भी गलतफहमी बनी हुई थी जिसके चलते दोनों में विवाद गहराया था। केंद्र में गहन परामर्श के बाद अंकित ने भैया - भाभी की नहीं बल्कि अब से सिर्फ नेहा का कहा मानने का संकल्प लिया तो विवाद एक झटके में निपट गया। दूसरा मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली जूबी बानो का था। उसका पति आले नबी सिंधौली में रहता है और यह बीते दो माह से पति से अनबन होने के चलते मायके में ही रह रही थी। रविवार को दोनों को आमने-सामने बिठाकर अनबन की वजह जानने का प्रयास शुरू हुआ तो दोनों साथ रहने और आपस में न झगड़ने की बात पर सहमत हो गए। तीसरा मामला मीरानपुर कटरा की रहने वाली सरोज बाला और मदनापुर के माहमदपुर हरा निवासी राजवीर का था। सरोज की शिकायत थी कि पति शराब का लती हो गया है और शराब के नशे में मारपीट करता है एवं गृहस्थी चलाने के लिए रुपये नहीं बचा पाता। बच्चे भी छोटे हैं। परामर्श केंद्र की टीम ने अलग-अलग राउंड में राजवीर को समझाया तो उसने नशा न करने एवं शराब के लिए पत्नी और बच्चों को प्रताड़ित न करने की कसम खाई। वह भी अपनी पत्नी संग घर लौटा। परामर्श केंद्र पर रविवार को इंस्पेक्टर परवीन बानो, भगवती, शशिप्रभा, पूनम सक्सेना, अनूप गुप्ता और डॉ. आफताब मौजूद थे। 
विज्ञापन

अज्ञात वाहन से कुचलकर वृद्ध की मौत
शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने शनिवार देर रात 63 वर्षीय श्रीकांत को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीकांत मोहल्ला चमकनी के रहने वाले थे और ओसीएफ मैदान में हुआ कवि सम्मेलन सुनकर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed