फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The truck crushed the child, two injured

ट्रक ने बच्ची को कुचला, दो घायल

Wed, 12 Oct 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Wed, 12 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे पिता-पुत्रियां ट्रक की चपेट में आ गए। दुर्घटना में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान लोगों ने चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन

हल्द्वानी निवासी शेर मोहम्मद अपनी दो बेटियों को बाइक पर बैठाकर परौर थाना क्षेत्र के गांव कौही में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। बुधवार को उन्हें वहां ताजियों में शामिल होना था। मंगलवार सुबह पांच बजे बाइक पर जा रहे यह लोग मेन हाइवे पर कस्बे के बीचोंबीच फर्रुखाबाद की तरफ से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए। इससे बाइक गिर गई। बाइक पर बैठी आठ वर्षीय खुशी गिरी तो ट्रक उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। शेर मोहम्मद के पैर में चोट लगी तो दूसरी पुत्री 15 वर्षीय सोनम बुरी तरह घायल हो गई। घायल सोनम को जिला अस्पताल भेज दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने खुशी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इससे पहले स्थानीय लोगों ने ट्रक रुकवाकर चालक को पकड़ लिया था। पुलिस चालक को ट्रक समेत थाने ले गई। चालक पंजाब का रहने वाला है। बीच कस्बे में हुए हादसे से मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति रही। वही कस्बे के लोगों ने डीएम से कस्बे में मुख्य हाईवे पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

डकैती न खुली तो अनशन करेंगे 
कस्बा निवासी और सेना में हवलदार पद पर कार्यरत उमेश सिंह ने एसपी को पत्र भेजकर उनके यहां पिछले दिनों पड़ी डकैती के खुलासे की मांग की है। उमेश ने कहा कि अगर 13 अक्तूबर तक उनके यहां पड़ी डकैती का खुलासा न हुआ तो वह थाने का घेराव कर अनशन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed