फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The pick-up crashed into a tractor trolley full of the wedding, a dozen injured

बारातियों से भरी पिकअप ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, एक दर्जन घायल

Sun, 05 Feb 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 05 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत बारात से लौट रही पिकअप हाइवे पर कचियानी खेड़े के समीप गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। परिणाम स्वरूप चालक सहित एक दर्जन बाराती घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार को तिलहर थाना क्षेत्र के गांव कपसेड़ा निवासी शिवदयाल मौर्य के पुत्र प्रेमपाल मौर्य की बारात पीलीभीत के गांव किसनी रमपुरा से वापस गांव कपसेड़ा लौट रही थी। बारात में शामिल होने गए बारातियों से भरी एक पिकअप लौटते समय रविवार शाम लगभग साढ़े छह बजे हाइवे पर कचियानी खेड़े के समीप सामने से आ रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। परिणाम स्वरूप पिकअप मे बैठे बाराती 30 वर्षीय नन्हें लाल पुत्र सीताराम निवासी गांव कटिया बुजुर्ग थाना सिंधौली, 35 वर्षीय भईया लाल पुत्र मंगलीराम निवासी कपसेड़ा, यहीं के 40 वर्षीय शिव कुमार मौर्य पुत्र नत्थू लाल, 55 वर्षीय सियाराम  पुत्र जुफई, 30 वर्षीय पिंटू पुत्र शिवदयाल, 55 वर्षीय शिवदयाल पुत्र मंगलीराम व 35 वर्षीय महेंद्र पुत्र तौलेराम कपसेड़ा, 60 वर्षीय मैकूलाल पुत्र नरायण लाल निवासी गांव भदेगकंजा गुरगंवा थाना निगोही, 25 वर्षीय हरवंश पुत्र मंगली प्रसाद भदेगकंजा गुरगंवा,  42 वर्षीय भूपराम पुत्र कोमल प्रसाद निवासी गांव ईसापुर निगोही व पिकअप चालक गांव कपसेड़ा निवासी 40 वर्षीय शिव नारायण पुत्र झम्मन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हाइवे पर ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल दयाचंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक सहित पुलिस बल ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को तिलहर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां पर मौजूद डा. आसिफ अंसारी व स्टाफ ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल में मची अफरातफरी 
एंबुलेंस से जैसे ही घायलों को अस्पताल लाया गया, यहां अफरा-तफरी मच गई। रविवार को अवकाश होने के कारण केवल आपातकाल ड्यूटी पर डा. आसिफ अंसारी व कुछ स्टाफ  मौजूद था। इतने घायलों को देखते ही स्टाफ  के हाथ पैर फूल गए। 
विज्ञापन

कोतवाल का पारा सातवें आसमान पर 
कोतवाल दयाचंद्र शर्मा ने जब घायलों के प्राथमिक उपचार में स्टाफ  की हीलाहवाली देखी तो उनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। इस बीच कोतवाल व ड्यूटी पर मौजूद डा. आसिफ अंसारी के बीच काफी देर नोंक झोंक होती रही। इस दौरान लोगों का हजूम लग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed