{"_id":"b073651362a56c95a5af3c49311791eb","slug":"the-murder-of-the-only-woman-in-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली महिला की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली महिला की हत्या
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की आनंदपुरम कॉलोनी में शनिवार को घर में अकेली 45 वर्षीय नन्हीं देवी की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने तार से गला घोटकर पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबाया। सिर पर लोहे के बेलचा से वार किया गया। दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी, सीओ सदर, सीओ सिटी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के पति की तरफ से अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाए जाने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस तफ्तीश कर हत्यारे का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
आनंदपुरम कॉलोनी में रहने वाले हरिश्चंद्र पाल प्राइवेट टैक्सी चालक है। वह अपनी कार खुद चलाता है। बृहस्पतिवार की सुबह हरिश्चंद्र टैक्सी की बुकिंग लेकर फर्रुखाबाद के खुदागंज क्षेत्र में गया था। वहां से लौटने के बाद कॉलोनी में रहने वाले फौजी की बेटी को बरेली के गंगाचरण अस्पताल में छोड़ने चला गया। वहां से कल सुबह फिर वह फर्रुखाबाद के खुदागंज चला गया। घर में उनकी पत्नी अकेली थीं। शनिवार की सुबह हरिश्चंद्र की नन्हीं से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। मोहल्ले के लोगों ने दिन में ढाई बजे नन्हीं देवी को दरवाजे के बाहर देखा था। शाम करीब पांच बजे पड़ोस में रहने वाली एक महिला नन्हीं के साथ डेयरी से दूध लेने जाने के लिए उनके घर आई। महिला ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खुला। आंगन में गेहूं भीगते देखकर महिला को कुछ शक हुआ। महिला ने आसपास के लोगों को बताया। लोगों ने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो सन्न रह गए। नन्हीं का सिर पानी से भरी बाल्टी में डूबा हुआ था। जमीन पर टूटी चूड़ियां औैर खून पड़ा हुआ था। शव के गले में निशान थे। नन्हीं की गर्दन किसी तार से दाबी गई थी। मोहल्ले वालों की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। मौके पर फील्ड यूनिट को बुला लिया गया। सीओ सदर अनुराग दर्शन भी पहुंच गए। एसपी बबलू कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। मोहल्ला वालों से पूछताछ में पता चला कि नन्हीं देवी को दोपहर करीब ढाई बजे घर के बाहर देखा गया था। दूध लेने वाली महिला करीब पांच बजे नन्हीं को बुलाने आई थी। दोपहर ढाई से पांच बजे के बीच नन्हीं की हत्या की गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरिश्चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हत्यारे से नन्हीं की हुई काफी गुत्थमगुथा
हत्या करने वाले व्यक्ति का नन्हीं के घर में आना-जाना था। यह इस बात से सिद्ध होता है कि जिस जगह पर नन्हीं का शव पड़ा था। वहां पर पड़ी चारपाई पर किसी से बैठकर बातचीत की गई है। इसके बाद किसी ने गुस्से में आकर नन्हीं का गला दबाने का प्रयास किया, जिसमें हत्यारे से नन्हीं की काफी देर तक गुत्थमगुथा भी हुई, जिससे नन्हीं के हाथों की चूड़ियां टूट गईं। हत्यारे ने गला दबाने के बाद नन्हीं के सिर को पानी से भरी बाल्टी में डुबो दिया। जिस कमरे में शव मिला है वहां किसी भी सामान से छेड़छाड़ नहीं की गई थी। पास में बने दूसरे कमरे में भी सामान से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई।
विज्ञापन
पूछताछ में कई बार लड़खड़ाया पति
पत्नी की मौत की खबर सुनकर घर पहुंचा हरिश्चंद्र शव देखकर बिलख-बिलखकर रोने लगा। रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उसे चुप कराया। सीओ सदर अनुराग दर्शन ने हरिश्चंद्र से पूछताछ की तो वह कई जगह लड़खड़ा गया। कई सवालों के जवाब हरिशचंद्र सही से नहीं दे पा रहा था।
शव देखने के लिए लगा लोगों का तांता
हत्या की खबर लगते ही आंनदपुरम कालोनी के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इसमें महिलाएं भी काफी संख्या में पहुंच गईं। पुलिस को भीड़ हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मृतक के दोनों बेटे दिल्ली में
हरिश्चंद्र की बेटी कविता ने तीन साल पहले एक लड़के से प्रेम विवाह कर लिया था। उनका बड़ा बेटा राहुल एमसीए करने के बाद दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा है। वहीं छोटा बेटा सन्नी बीसीए करने के बाद दिल्ली में नौकरी की तलाश में जुटा हुआ है।
कॉल डिटेल से खुल सकता है राज
पुलिस पूछताछ में हरिश्चंद्र ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब सात बजे उसकी आखिरी बार नन्हीं से बात हुई थी। पुलिस ने हरिश्चंद्र, नन्हीं और उनके मिलने-जुलने वाले लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई है। कॉल डिटेल के आधार पर नन्हीं की हत्या का खुलासा हो सकता है।