{"_id":"572de6424f1c1b71275cd9af","slug":"student-was-kidnapped-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को अगवा कर किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को अगवा कर किया रेप
ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Sun, 08 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Rape
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरोपी ने शादी कर लेने का दिया झांसा
युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा
थाना सदर बाजार इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा को एक युवक अगवा करके ले गया और बंधक बनाकर रेप किया। इसके लिए उसने छत्रा को शादी करने का झांसा दिया। छात्र की मां के तहरीर देने पर सदर बाजार थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सदर क्षेत्र के एक स्कूल में हाईस्कूल में पढ़ती है। 20 अप्रैल को वह अपने मायके गईं थीं। तभी उनकी बेटी को कोतवाली इलाके के मोहल्ला छोटा चौक का रोहन यादव ने फोन करके बुलाया और शादी करने का झांसा देकर अपने घर ले गया। बेटी के घर न लौटने पर उसकी तलाश शुरू कर दी गई। दूसरे दिन उनकी बेटी रोहन के घर से बरामद हुई। घर लौटने पर छात्रा ने बताया कि रोहन ने उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और रेप किया। शोर मचाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। पुलिस ने आरोपी और उसके माता-पिता के खिलाफ धारा छात्रा को अगवा करने, रेप और बंधक बनाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया है। पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन