{"_id":"6b004ca4107b245aa40a088f","slug":"alleged-sword-attack-on-car-occupants-fir-registered-una-news-c-93-1-ssml1048-214176-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कार सवारों पर तलवार से हमले का आरोप, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कार सवारों पर तलवार से हमले का आरोप, एफआईआर दर्ज
Fri, 20 Nov 2026 07:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 20 Nov 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
ऊना। शहर के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह कार सवार युवकों पर तलवार से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में कार का फ्रंट शीशा टूट गया जबकि पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ। कार चालक की शिकायत पर पुलिस ने निहंग सिख बलवंत सिंह और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ली है।
अपर पंडोगा निवासी वंश (22) ने सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने साथी के साथ कार में ऊना की ओर जा रहा था। ऊना-अंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास निहंग सिख बलवंत सिंह और उसके साथी एक अन्य कार में आए। आरोप है कि उन्होंने अपनी गाड़ी वंश की कार के आगे लगा दी और उसे बाहर आने के लिए कहने लगे। इसी दौरान उन्होंने तलवार निकालकर उसकी कार पर हमला कर दिया। इससे गाड़ी का अगला शीशा टूट गया और पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। वंश के अनुसार, वह किसी तरह वहां से कार लेकर आगे निकल गया और कुछ दूरी पर सड़क किनारे गाड़ी रोक दी। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग वहां भी पहुंच गए और उसकी कार की तरफ बढ़ने लगे। इस पर उसने कार पीछे की और करीब 50 मीटर पीछे बने यू-टर्न से झलेड़ा की ओर गाड़ी भगाकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।
-- -
दूसरे पक्ष ने कार गिरवी रखने का बताया मामला
वहीं, दूसरे पक्ष के बलवंत सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में अलग पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति ने अपनी आई-20 कार उनके पास गिरवी रखी थी और बदले में चार लाख रुपये लेकर गया था। कुछ समय बाद कार की रिकवरी करने वाले उनके पास पहुंचे। बलवंत सिंह के अनुसार, उन्होंने रिकवरी करने वालों से कहा कि जिस व्यक्ति ने कार गिरवी रखी है, उसे साथ लेकर आएं और उनके पैसे लौटाकर गाड़ी ले जाएं। इसके बावजूद रिकवरी करने वाले उनकी गाड़ी का पीछा करते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को भी पीछा किए जाने के बाद उन्होंने गाड़ी रोककर बातचीत करनी चाही लेकिन दूसरी कार के सवारों ने शीशे नहीं खोले। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली गई है। कार चालक वंश के बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में दूसरे पक्ष को भी जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।