फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   snactcher gang caught

महिलाओं के साथ छिनैती करने वाले गैंग का भंडाफोड़ 

Wed, 22 Jun 2016 11:59 PM IST
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
snactcher gang caught
स्‍नै‌िचिंग - फोटो : demo pics
शहर में महिलाओं से छिनैती और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग का कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को लूट में इस्तेमाल की गई बाइक और लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। गैंग के सरगना समेत दो बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। एसपी ने गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन

एसपी कार्यालय के सभागार में हुई प्रेसवार्ता में एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कोतवाली और थाना सदर बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े महिलाओं के साथ हो रही छिनैती और लूट की घटनाओं के कारण महिलाओं में रोष था। इन घटनाओं से आक्रोशित महिलाओं ने एसपी कार्यालय का घेराव भी किया था। एसपी डॉ. मनोज कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिटी अवनेश्वर चंद्र श्रीवास्तव को घटनाओं के खुलासा करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि बीती तीन जून को छाया कुआं के बेरी चौकी तिराहे की ओर रिक्शे से सवार महिला बाइक सवार दो बदमाशों ने बैग छीन लिया था। महिला के बैग में 10 हजार रुपये, बैंक की पास बुक, एटीएम और मोबाइल था। बदमाशों ने घटना के बाद महिला के एटीएम कार्ड लिफाफे पर लिखे पासवर्ड को देखकर चारखंभा स्थित एक एटीएम से 20 हजार रुपये निकाले थे। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की फुटेज आ गई थी। इसी आधार पर पुलिस टीम ने बदमाशों की तलाश शुरू की गई। मंगलवार को पुलिस टीम ने गर्रा नदी के पुल के नीचे तीन युवकों को गिरफ्तार किया, इनके दो साथी मौके से फरार हो गए। पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने कोतवाली क्षेत्र में लूट की दो घटनाएं और सदर क्षेत्र में छह घटनाओं की बात कबूल की। इनके पास से 315 बोर का एक तमंचा और तीन कारतूस, दो चाकू,  लूटे गए आठ हजार रुपये, तीन बैंक की पासबुक, एक डेबिड कार्ड, तीन पैन कार्ड, छह लेडीज पर्स, दो बाइक, तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। पकड़े गए युवकों में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिंजई निवासी शेखर मौर्या उर्फ अभिषेक पुत्र राम किशोर और इसका सगा भाई अजीत मौर्या और इनका पड़ोसी आकाश वर्मा पुत्र छोटेलाल हैं। शेखर ने बीकाम करने बाद इस वर्ष एसएस कॉलेज में लॉ के एडमीशन के फार्म डाला है। शेखर पर जानलेवा हमले, शस्त्र अधिनियम समेत कोतवाली में पांच मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आकाश पर चोरी, शस्त्र अधिनियम समेत कोतवाली में चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद पर्स गर्रा नदी में फेंक देते थे 
बदमाशों ने बताया कि इनके निशाने पर महिलाएं रहती थीं। अकेली या दो महिलाओं का पीछा करके मौका पाकर उनका बैग छीनकर फरार हो जाते थे। बैग से नगदी और कीमती सामान निकालने के बाद कागजात व बैग गर्रा नदी में फेेंक देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम
एसएसआई कोतवाली वीके चौहान, एसआई दिलीप कुमार यादव, एसआई दिलीप कुमार मिश्रा, कांस्टेबल अर्जुन सिंह, सुशील कुमार और संजीव कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed