फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sitting on the worker's condition deteriorates fast unto death

आमरण अनशन पर बैठे कार्यकर्ता की हालत बिगड़ी

Tue, 28 Apr 2015 11:31 PM IST
बंडा (शाहजहांपुर)
बंडा (शाहजहांपुर) Updated Tue, 28 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sitting on the worker's condition deteriorates fast unto death
राजद (किसान सेल) की ओर से बंडा के ब्लाक परिसर में चल रहे भूख हड़ताल आंदोलन में मंगलवार शाम एक कार्यकर्ता की हालत बिगड़ गई। सूचना पर सरकारी अस्पताल से डॉक्टर मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ता का इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन

बंडा की टूटी सड़कों की मरम्मत कराए जाने, नाला निर्माण कराए जाने, किसानों को सहायता राशि दिलाने आदि को लेकर राजद कार्यकर्ता 21 अप्रैल से ब्लाक परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ कार्यकर्ता 23 अप्रैल से भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं। शुक्रवार को व्यापार मंडल संघर्ष समिति और शहीद भगत सिंह इंटर कालेज के छात्रों ने भी आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

23 अप्रैल से भूख हड़ताल पर बैठे बंडा के कार्यकर्ता अमितेश शुक्ला की हालत मंगलवार शाम बिगड़ गई। सूचना पाकर सरकारी अस्पताल से डॉक्टर मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराने को कहा, लेकिन मौके पर मौजूद आंदोलनकारियों से अमितेश को अस्पताल भेजने से साफ इंकार कर दिया। सूचना पाकर एसडीएम लालबहादुर, सीओ उमेश शर्मा मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की। अमितेश का आंदोलन स्थल पर ही ग्लूकोज आदि चढ़ाकर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता दल किसान सेल के प्रांतीय अध्यक्ष रामकिशोर बघेल, जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह ने एसडीएम से कहा कि जब तक सड़क मरम्मत और नाला निर्माण का काम शुरू नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सिर्फ आश्वासन पर आंदोलन स्थगित नहीं होगा। मौके पर रामप्रकाश, मनोहर लाल, रीसा यादव, सत्यवती, फूलमती, धर्मवीर सिंह, प्रवीण कुमार, रमेश सिंह, श्रीकृष्ण कटियार, रामकुमार, प्रकाश सिंह, लालू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed