{"_id":"4ff864bc256610b48fec6a3a83688be4","slug":"sent-obscene-messages-to-students-obscene-panflet-share-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को अश्लील मैसेज भेजे, अश्लील पंफलेट बांटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को अश्लील मैसेज भेजे, अश्लील पंफलेट बांटे
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा को अश्लील मैसेज करने वाले मोहल्ले के एक युवक ने उसके बारे में अश्लील बातें लिखकर मोहल्ले में पंफलेट बांट दिए। छात्रा की शिकायत पर सदर पुलिस ने आरोपी को बुलाकर पूछताछ की। उधर, अपनी बदनामी से परेशान छात्रा आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़ी हुई है।
छात्रा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह शहर के एक कॉलेज में स्नातक की छात्रा है। पिछले कुछ दिनों से एक युवक उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज कर रहा था। इसके साथ ही उसे युवक ने उसके बारे में अश्लील बातें लिखकर मोहल्ले में अश्लील पंफलेट बांटे। काफी परेशान होने के बाद छात्रा ने इसकी शिकायत थाना सदर बाजार में की। सदर पुलिस ने छात्रा को मैसेज करने वाले युवक को ट्रेस कर लिया। वह युवक छात्रा के मोहल्ले में ही रहने वाला है। उसका मोहल्ला बाडूजई प्रथम में साइबर कैफे है। पुलिस ने उस युवक को थाने बुलाकर पूछताछ की। छात्रा के मुताबिक उसका परिवार देहरादून में रहता है और वह यहां रहती है। अपनी बदनामी से परेशान छात्रा आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखाने में अड़ी हुई है। छात्रा ने बताया कि उस युवक ने उसके बारे में लिखकर इतने गंदे पंफलेट बांटे है, जिससे उसकी मोहल्ले में काफी बदनामी हुई है। पुलिस इस मामले में मुकदमा लिखने की तैयारी कर रही है। इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने बताया कि छात्रा को मैसेज करने वाले युवक का नंबर ट्रेस हो गया है। उसे थाने बुलाकर पूछताछ की गई है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।