{"_id":"79b71d5c41fca08b096ab47beded9573","slug":"save-time-sorting-burn-elderly-from-falling-into-embroidery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेव छांटते वक्त कढ़ाई में गिरने से अधेड़ जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेव छांटते वक्त कढ़ाई में गिरने से अधेड़ जला
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 23 Sep 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजा की आदर्श नगर कॉलोनी का रहने वाला एक अधेड़ सेव छांटते वक्त कढ़ाई के ऊपर गिर गया। इससे कढ़ाई में खौल रहा तेल उसके हाथ एवं शरीर के अन्य भागों पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आदर्श नगर कॉलोनी के रहने वाले अधेड़ श्याम बाबू सक्सेना ठेली पर मिठाई की बिक्री करते हैं। वह बुधवार की सुबह करीब 10 बजे बिक्री करने के लिए सेव छांट रहे थे। इसी दौरान उन्हें दौरा आ गया और वह खौलते हुए तेल से भरी कढ़ाई में गिर गए। इससे उनका बायां हाथ बुरी तरह से झुलस गया। साथ ही चेहरे, पेट और शरीर के अन्य भाग पर भी फफोले पड़ गए। कढ़ाई का तेल फैलकर पास में खड़ी पत्नी चंद्रावती के पैरों पर भी गिरा। जिससे उनके पैरों में भी फफोले पड़ गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।