फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Saraf miscreants looted cash from the bike and

बदमाशों ने सराफ से बाइक और नगदी लूटी 

Fri, 10 Jun 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 10 Jun 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
थाना सिंधौली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यापारी से रिवाल्वर, 80 हजार के जेवर और नगदी, बाइक और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने सराफ और उसके साथी की डंडों से पिटाई कर दी। रिवाल्वर लूट की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। थाना सदर बाजार क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी सराफ मलिखान सिंह वर्मा की सिंधौली में सराफा की दुकान है। शाम को दुकान बंद करके कारीगर राजपाल के साथ बाइक से घर वापस आ रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे पुवायां रोड पर गांव पैना बुजुर्ग और नियामतपुर मोड़ के बीच एक बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मलिखान और राजपाल की पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाश मलिखान का रिवाल्वर, बाइक, 80 हजार के जेवर और नगदी व मोबाइल लूट ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटना के बाद सराफा व्यापारी के साथी भी मौके पर पहुंच गए। दिनदहाड़े हुए घटना से व्यापारियों में काफी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed