फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The body that was buried after the murder belonged to Nisar from Rajasthan.

Rewari News: हत्या कर दफनाया गया शव राजस्थान के निसार का था, पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज

Tue, 08 Sep 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 08 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The body that was buried after the murder belonged to Nisar from Rajasthan.
धारूहेड़ा। भटसाना में डेयरी फार्म के पास खेत में गड्ढे से बरामद किया गया शव राजस्थान के दमदमा निवासी निसार (33) का था। निसार के पिता जमील ने धारूहेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्या, साक्ष्य मिटाने आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जमील ने बताया कि निसार 5 सितंबर को मजदूरी के लिए तिजारा गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। भटसाना में खेत में शव बरामद होने की सूचना पर वह 7 सितंबर की रात रेवाड़ी पहुंचे और शव की पहचान की।
विज्ञापन

जमील ने 8 सितंबर को पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गौरव, प्रिंस और उनके साथियों ने निसार के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। निसार पर चोरी का शक किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के अनुसार हत्या के बाद शव को गाड़ी में डालकर भटसाना स्थित डेयरी फार्म के पास ले जाया गया और खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
घटनास्थल की जांच के दौरान क्राइम टीम ने कई अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मौके से खून लगी मिट्टी, नमक, साफी, अधजले कपड़े और लाल रंग का कपड़ा बरामद किया है।
नमक की बरामदगी को भी जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नमक घटनास्थल पर किस उद्देश्य से रखा गया था और इसका शव को छिपाने या साक्ष्य मिटाने से कोई संबंध था या नहीं।

डेयरी कर्मचारी की सूचना से पुलिस तक पहुंचा मामला
इस पूरे मामले का खुलासा 6 सितंबर को उस समय हुआ जब भटसाना स्थित डेयरी फार्म में काम करने वाले रोहतास ने पुलिस को सूचना दी कि डेयरी के पास जमीन में किसी इंसान को दबाया गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद क्राइम टीम, पुलिस अधिकारी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गड्ढे की खुदाई कर शव बाहर निकाला गया। घटनास्थल की फोटो और वीडियोग्राफी भी कराई गई।


अब पुलिस के सामने कई सवाल
एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच का फोकस अब इस बात पर है कि निसार को आखिरी बार किसने देखा था, उसे भटसाना तक कैसे लाया गया, हत्या में कितने लोग शामिल थे और शव को छिपाने में किस-किस की भूमिका रही। पुलिस घटनास्थल से बरामद सामान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों को शिकायत में लगाए गए आरोपों से जोड़कर जांच कर रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

वर्जन :
मामले में निसार के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।-अभयपाल, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed