{"_id":"6aa054024fee997dc3075521","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-in-the-room-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-168331-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
Tue, 08 Sep 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
घुंघचाई। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजन ने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखने पर विवाहिता का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
गांव निवासी नितिन मिश्र की शादी करीब चार वर्ष पहले शाहजहांपुर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के गांव नभीची निवासी शिवानी के साथ हुई थी। सोमवार देर रात शिवानी अपने कमरे में चली गई। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने कमरे के बाहर पहुंचकर कई बार आवाज लगाई, लेकिन भीतर से किसी तरह की आहट नहीं मिली।
इसके बाद परिजन कमरे की खिड़की के पास पहुंचे और अंदर झांककर देखा। वहां शिवानी का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर परिजन कमरे में दाखिल हुए और शव को फंदे से नीचे उतारा। घटना की जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मायके पक्ष की ओर से घटना की सूचना घुंघचाई थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई।
सीओ पूरनपुर विधि भूषण मौर्य ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।