फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cash and jewelry stolen after breaking into the house.

Bahraich News: मकान में सेंध लगाकर नकदी और जेवर चोरी

Tue, 08 Sep 2026 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry stolen after breaking into the house.
बैसवारा गांव में मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
शिवपुर। बैसवारा गांव में सोमवार देर रात चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर 70 हजार रुपये नकद, दो लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामिनी पूनम ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पूनम ने बताया कि सोमवार को गृहस्थी का काम निपटाने के बाद वह घर के बरामदे में सो गई थीं। घर के सभी कमरों में बाहर से ताले लगे थे।
विज्ञापन

देर रात चोरों ने एक कमरे में सेंध लगाकर प्रवेश किया और बक्सों व अलमारियों को खंगालकर नकदी, जेवरात और अन्य सामान चुरा लिया। मंगलवार सुबह सफाई के लिए कमरा खोलने पर सामान बिखरा मिला, तब चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed