फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Youth fired at with licensed pistol; car window shattered.

Hamirpur News: लाइसेंसी पिस्टल से युवक पर फायरिंग, कार का शीशा टूटा

Wed, 09 Sep 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth fired at with licensed pistol; car window shattered.
फोटो08एचएएमपी- 17 विवाद के दौरान वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। शहर के विवेक नगर मोहल्ले में सोमवार रात बची हुई चाउमीन कुत्तों को डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद शशिकांत तिवारी ने लाइसेंसी पिस्टल से आशीष साहू पर फायर कर दिया। फायरिंग में कार का अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
रमेड़ी चौराहा निवासी आशीष साहू ने बताया कि वह अकिल तिराहा पर चाउमीन का ठेला लगाते हैं। सोमवार रात करीब 11:20 बजे ठेला बंद करने के बाद बचा हुआ सामान लेकर एचडीएफसी बैंक के सामने किराये पर ली गई गुमटी पर पहुंचे थे। वहां वह बची हुई चाउमीन कुत्तों को डाल रहे थे। इसी दाैरान शशिकांत तिवारी वहां पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर शशिकांत तिवारी और उनके दो अज्ञात साथियों ने लाइसेंसी पिस्टल से जान से मारने की नीयत से उन पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की दी सूचना में बताया कि उसने किसी तरह खुद को बचाया और परिजन को फोन किया। पारिवारिक भतीजा अर्पित साहू कार लेकर मौके पर पहुंचा। अर्पित उससे घटना के बारे में पूछ रहा था। इसी दाैरान शशिकांत दोबारा वहां पहुंच गए और फायरिंग करने लगे। डर के कारण दोनों कार में बैठ गए। आरोप है कि इसके बाद कार पर भी गोली चलाई गई जिससे उसका अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। भीड़ जुटने पर शशिकांत तिवारी और उसके दोनों साथी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राम आसरे सरोज ने बताया कि सूचना मिलने के करीब 10-15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वीडियो देखकर प्रारंभिक तौर पर तीन राउंड फायरिंग होने की बात सामने आ रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

तहरीर के आधार पर शशिकांत तिवारी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास, आपराधिक धमकी देने और जानबूझकर अपमान कर शांतिभंग के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की विवेचना सुरेंद्र पटेल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed