फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rngehathon accountant caught taking bribe

लेखपाल को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा

Sun, 25 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 25 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rngehathon accountant caught taking bribe
लेखपाल भगवान दास
भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने तहसील प्रांगण में एक लेखपाल को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ लिया। टीम की ओर से लेखपाल के विरुद्ध थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर लगभग ढाई बजे तहसील प्रांगण में मौजूद लेखपालों और कर्मचारियों में उस समय हड़कंप मच गया जब परगना जलालपुर के गांव खिरिया क्षेत्र के लेखपाल भगवानदास को बरेली से आई भ्रष्टाचार निवारण टीम ने गांव आलमपुर निवासी व्यास भगवान पांडेय से पांच हजार रुपये रिश्वत देते हुए रंगेहाथों दबोच लिया। लेखपाल को दबोचने के बाद टीम ने उसके हाथ धुलवाए तो हाथों से गुलाबी रंग छूटने लगा। टीम लेखपाल को लेकर थाने पहुंची। जहां लगभग दो घंटे तक कागजी कार्रवाई करती रही। लेखपाल को रिश्वत लेते पकड़े जाने की खबर वायरल होते ही थाने पर लेखपालों, तहसील कर्मियों का मजमा लग गया। शाम पांच बजे इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने केस का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि थाना जैतीपुर के गांव आलमपुर निवासी व्यास भगवान पांडेय मूलरूप से थाना खुदागंज के गंाव खिरिया के निवासी हैं। इनकी जमीन गांव खिरिया में स्थित है। तीन साल पहले पिता की मौत हो गई। पिता की विरासत व्यास भगवान और उनके भाई धर्मपाल के नाम दर्ज हुई। विरासत की जमीन गाटा संख्या 203, 204 पर थी, लेकिन विभागीय हेराफेरी करके जमीन का गाटा बदलकर उसे 230 और 240 कर दिया गया। श्री सिंह ने बताया कि गाटा संख्या दुरुस्त करने के लिए लेखपाल भगवानदास 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। पांच हजार रुपये में मामला तय होने पर व्यास भगवान पांडेय ने दो महीना पहले बरेली कार्यालय में आकर लेखपाल के रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद लखनऊ से टीम गठित की गई। टीम ने शनिवार को तहसील तिलहर में लेखपाल भगवानदास को रंगेहाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन

लेखपाल की बेटी की फरवरी में होनी है शादी
रिश्वत लेते पकड़े गए लेखपाल भगवानदास की बेटी की फरवरी में शादी होनी है। इन दिनों वह शादी की तैयारियों में लगे थे।
 लेखपाल के इकलौते बेटे को है कैंसर 
लेखपाल भगवानदास के साथियों ने बताया कि उनका इकलौता बेटा कैंसर से पीड़ित है। उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed