फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report of murder of elderly against four police personnel

चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ वृद्ध की हत्या की रिपोर्ट

Sun, 20 Aug 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sun, 20 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
 गांव बेहटा मजरा में शुक्रवार रात पुलिस की दबिश के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध के परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर छत से धक्का देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। सपा के नेता भी उनके समर्थन में उतर आए और उन्होंने शनिवार को एसपी दफ्तर में प्रदर्शन किया। इसके बाद चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, इसमें एक को नामजद भी किया गया है।
विज्ञापन

कच्ची शराब की सूचना पर थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव बेहटा मजरा निवासी 62 वर्षीय हरीराम यादव के यहां पुलिस ने शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे दबिश दी। इसी दौरान हरीराम की छत से गिरने से मौत हो गई। उसके परिजनों का आरोप है कि घर में घुसते ही पुलिस कर्मियों ने आंगन में लेटी हरीराम की पत्नी ईश्वरी देवी को गालियां दीं। इस पर छत पर खड़े हरीराम ने आपत्ति जताई तो पुलिस कर्मी छत पर चढ़ गए और हरीराम को पीटते हुए उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। उधर, पुलिस कर्मियों का कहना है कि हरीराम पुलिस को देखकर भागा और खुद ही छत से नीचे गिर गया।
विज्ञापन

पुलिस के हरीराम के छोटे भाई रामकुमार को आठ लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़कर ले जाने के बाद हरीराम के बेटे नेकपाल ने पिता की मौत की सूचना दी। इस पर पहले यूपी 100 पुलिस और फिर सीओ तिलहर मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हरीराम को जिला अस्पताल भेजा जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्ध की मौत सिर में चोट लगने से होना पाई गई। सुबह पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा व सपा कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद हरीराम की पत्नी से तहरीर लेकर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed