फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Major tragedy in Chambal River in Morena: father and son drown; they had come to visit Babu Maharaj temple

मुरैना में चंबल नदी में बड़ा हादसा: पिता-पुत्र की डूबने से मौत, बाबू महाराज मंदिर दर्शन के लिए आए थे

Sun, 13 Sep 2026 08:18 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मुरैना ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 08:18 PM IST
सार

मुरैना के मचेला घाट पर चंबल नदी में नहाते समय पिता देवेंद्र सिंकरवार और 15 वर्षीय बेटे वंशू की डूबने से मौत हो गई। दोनों ग्वालियर से बाबू महाराज मंदिर दर्शन के लिए आए थे। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर दोनों के शव बरामद किए और पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

विज्ञापन
Major tragedy in Chambal River in Morena: father and son drown; they had come to visit Babu Maharaj temple
मुरैना में पिता पुत्र की मौत

विस्तार

मुरैना जिले के चिन्नौनी थाना क्षेत्र के मचेला घाट पर चंबल नदी में नहाते समय पिता-पुत्र की डूबने से मौत हो गई। दोनों ग्वालियर के बिरला नगर क्षेत्र के चंदनपुरा निवासी थे और करजोनी स्थित प्राचीन बाबू महाराज मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और दोनों के शव नदी से बरामद किए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय देवेंद्र सिंकरवार अपने 15 वर्षीय बेटे वंशू सिंकरवार के साथ रविवार को बाबू महाराज मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन करने से पहले दोनों मचेला घाट पर चंबल नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। चंबल नदी की तेज धार में दोनों खुद को संभाल नहीं सके और डूब गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अपराध: दोस्त से संबंध बनाने से इनकार पर छात्रा पर हमला, चार छात्राओं ने मिलकर सरेराह पीटा; 38 दिन बाद हुई FIR
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही चिन्नौनी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मचेला घाट पहुंची। एसडीआरएफ के जवानों ने नदी में उतरकर पिता-पुत्र की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने देवेंद्र सिंकरवार का शव नदी से बरामद कर लिया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने 15 वर्षीय वंशू की तलाश जारी रखी। काफी प्रयासों के बाद वंशू का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना परिवार को दी गई, जिसके बाद ग्वालियर से परिजन भी मौके पर पहुंचे।

मचेला घाट के पास ही प्राचीन बाबू महाराज मंदिर स्थित है। भादों महीने की दौज पर यहां हर साल बड़ा मेला आयोजित होता है। मेले में मुरैना के अलावा ग्वालियर, श्योपुर, धौलपुर और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। रविवार को भी करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान था। मेले के दौरान चंबल नदी में स्नान करने वालों की भी बड़ी संख्या रहती है। इसी दौरान पिता-पुत्र के डूबने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। कैलारस एसडीओपी उमेश मिश्रा ने बताया कि मचेला घाट पर चंबल नदी में नहाते समय पिता-पुत्र डूब गए थे। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।

 

मुरैना में पिता पुत्र की दर्दनाक मौत

देवेंद्र सिंकरवार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed