फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A semi-naked body was found floating in the Ganga Canal; the police had it retrieved in Rohta.

Meerut News: गंगनहर में अर्द्ध नग्न शव बहता मिला, रोहटा में पुलिस ने निकलवाया

Sun, 13 Sep 2026 08:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
A semi-naked body was found floating in the Ganga Canal; the police had it retrieved in Rohta.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र में नानू पुल के पास रविवार को गंगनहर में अर्द्ध नग्न व्यक्ति का शव बहता दिखाई दिया। नहर में शव देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद नानू चौकी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बहता हुआ शव रोहटा थाना क्षेत्र में पूठखास के पास पहुंचा, जहां रोहटा पुलिस ने उसे गंगनहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

रविवार को नानू पुल के दूसरी ओर ग्रामीणों ने गंगनहर में एक व्यक्ति का अर्द्ध नग्न शव बहता देखा। कुछ देर तक शव नहर में दिखाई देता रहा। इसे देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना नानू पुलिस चौकी को दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी चौकी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और शव नहर में बहता रहा। इसके बाद शव पानी के बहाव के साथ रोहटा थाना क्षेत्र की सीमा में पूठखास के पास पहुंच गया। सूचना मिलने पर रोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गंगनहर से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार शव किसी पुरुष का है। उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी कराई है। वहीं, रोहटा पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed