फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dispute between delivery boy and society resident over payment of food

Noida News: खाने के भुगतान को लेकर डिलीवरी बॉय और सोसाइटी निवासी में विवाद

Sun, 13 Sep 2026 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Dispute between delivery boy and society resident over payment of food
फोटो
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। 22डी सोसाइटी में रविवार देर शाम ऑनलाइन खाना डिलीवर करने पहुंचे युवक और सोसाइटी निवासी के बीच भुगतान को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर बड़ी संख्या में डिलीवरी बॉय सोसाइटी के बाहर एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह उन्हें बाहर कराया। बाद में सोसाइटी के लोगों के हस्तक्षेप से विवाद शांत हुआ।
डिलीवरी बॉय के मुताबिक, वह 22डी हाईराइज सोसाइटी में एक फ्लैट पर खाना पहुंचाने गया था। डिलीवरी देने के बाद उसने मौके पर मौजूद युवक और एक विदेशी नागरिक से खाने का भुगतान करने को कहा। आरोप है कि युवक ने रुपये देने से इनकार कर दिया और उसे धमकाने लगा। इसके बाद युवक ने डिलीवरी बॉय पर मोबाइल फोन ले जाने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन

डिलीवरी बॉय ने इसकी जानकारी अपने साथियों को दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में डिलीवरी बॉय सोसाइटी के बाहर पहुंच गए और बकाया भुगतान करने की मांग करने लगे। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बाहर कर दिया। बाद में सोसाइटी के लोगों के हस्तक्षेप पर युवक ने डिलीवरी बॉय को खाने के रुपये दे दिए, जिसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिलीवरी बॉय ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही है। दनकौर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed