{"_id":"57a77b214f1c1b392f2b8a9f","slug":"rapist-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद रेप करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण के बाद रेप करने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को सीओ अरुण कुमार ने गांव के युवक पर अपहरण कर रेप का आरोप लगाने वाली किशोरी के घर पहुंचकर परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली और मदद का भरोसा दिलाया। मुखबिर की सूचना पर सीओ ने पुलिस ने आरोपी को पकड़वाकर हवालात में बंद करा दिया है।
गौरतलब है कि एक गांव निवासी किशोरी ने आरोप लगाया था कि बृहस्पतिवार रात गांव के ही एक युवक ने उसका मुंह बंद कर अपहरण कर लिया था और गांव के बाहर बाग में ले जाकर रेप किया था। किसी तरह आरोपी के चुंगल से छूटने के बाद किशोरी ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी थी।
पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में लड़की के पिता की ओर से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की थी। रेप के आरोप के बारे में पुलिस का कहना था कि पिता की तहरीर पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल में रेप की पुष्टि होने पर धारा बढ़ाई जाएगी। उधर, रविवार को सीओ अरुण कुमार ने पीड़िता के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
सीओ अरुण कुमार ने बताया कि लड़की ने शुक्रवार सुबह तक मां और पिता को रेप की बात नहीं बताई थी। लड़की के बयान के आधार पर पिता ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पीड़िता ने अपनी बुआ को बलात्कार किए जाने की जानकारी दी। लड़की की बुआ ने अपने भाई और भाभी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां और पिता पीड़िता को फिर से लेकर थाने पहुंचे और जानकारी दी। इस पर लड़की का मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने पर रिपोर्ट में धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता के पिता की हालत खराब
खुटार। लड़की के साथ रेप जैसी घटना होने और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करने के मामले में लड़की के पिता को गहरा सदमा लगा है। उसकी हालत अर्धविक्षिप्त जैसी हो गई है। लड़की के पिता की हालत देखते हुए परिवार के लोगों को अनहोनी की आशंका सताने लगी है। पीड़िता का पिता जहां कहीं भी जाता है, परिवार के लोग सतर्कतावश उसके साथ ही रहते हैं। रविवार को गांव के तमाम लोग भी लड़की के घर पहुंचे और सांत्वना देते हुए आश्वासन दिया कि वह लोग पीड़ित परिवार के साथ हैं।
मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी
पुवायां। लड़की का अपहरण कर रेप करने का आरोपी दो बच्चों का बाप घटना के तीसरे दिन शाम को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी के बारे में मुखबिर ने सूचना दी। इसके बाद पुलिस को भेजकर आरोपी को पकड़वा लिया गया। उसे जेल भेजा जाएगा। पुलिस आरोपी से घटना की बावत पूछताछ कर रही है।