फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rape attempt with teenager

छत पर सो रही किशोरी  के साथ रेप की कोशिश

Mon, 22 Aug 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Mon, 22 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
rape attempt with teenager
rape
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में छत पर सो रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ मकान मालिक के बेटे ने रेप की कोशिश की। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

किशोरी की मां ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया की वह मोहल्ले के एक मकान में पिछले एक साल से परिवार के साथ किराए पर रहती है। उसकी बेटी शहर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं की छात्रा है। रविवार की रात बिजली नहीं होने की वजह से उसकी बेटी छत पर जाकर सो गई। रात में करीब 12 बजे मकान मालिक के बेटा रमाकांत छत पर आ गया और उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर वह अपने पति के साथ छत पर पहुंच गई। तब आरोपी मौके से फरार हो गया। इसकी शिकायत रमाकांत के पिता से की तो उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर कोई कार्रवाई की जान से मार देंगे। पीड़िता ने बताया कि आरोपी दबंग और गुंडा किस्म का व्यक्ति है। वह उनकी बेटी के साथ फिर से कोई हरकत कर सकता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली आरएन चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed