{"_id":"59ba79a34f1c1bae688b4933","slug":"protest-over-corruption-in-govt-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल में भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी अस्पताल में भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Thu, 14 Sep 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
Protest
एकलव्य छात्र सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद यादव के नेतृत्व में छात्रों ने तिलहर के सरकारी अस्पताल में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया गया।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने से पहले छात्रों ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकारी अस्पताल भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। प्रसव को आने वाली महिलाओं से उगाही की जाती है। मरीजों को बाहर की दवाइयां लिखी जाती हैं। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में प्रिंस गुप्ता, आदेश, लवनेश, विमल, शोभित, सत्यवीर यादव, कौशल गुप्ता, संजीव यादव, विजय भान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन