{"_id":"58cadea74f1c1bb22132a381","slug":"police-team-beat-up-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत को बरामद करने गई पुलिस टीम की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत को बरामद करने गई पुलिस टीम की पिटाई
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहृत को बरामद करने गयी कलान थाना की पुलिस टीम के साथ बछियानी गांव में आरोपी के परिजनों ने जमकर अभद्रता करते हुए मारपीट की। काफ ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम बच-बचाकर गांव से बैरंग लौटी और बाद में सिंधौली थाना में आधा दर्जन हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कलान थाना क्षेत्र के गांव सथरी निवासी एक युवती को सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव बछियानी निवासी वीरपाल का पुत्र दिनेश कुछ दिनों पूर्व भगा लाया था। उस मामले की विवेचना कलान थाना में तैनात उपनिरीक्षक अमित कुमार कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर विवेचक अपने साथ दारोगा मनोज सहरावत तथा कांस्टेबल आमिर हसन व अंकुर मलिक को लेकर बछियानी में दबिश देने पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवती उक्त गांव में आरोपी के घर ही मौजूद थी। बरामदगी के दौरान परिवारवालों ने लाठी डंडे लेकर पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। असहाय पुलिस टीम डायल 100 पुलिस टीम को मौके पर बुलवाया और तब जाकर उसकी मदद से मौके पर घिरी कलान पुलिस की टीम किसी तरह बचकर गांव से थाने पहुंची। दरोगा अमित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दिनेश तथा उसके भाइयों रोहित, अमन व उसके पिता वीरपाल, बहन रीना, चाचा बड़ेलल्ला और भाभी मीना पत्नी रोहित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। सिंधौली थाना के एसएसआई प्रभुकांत ने बताया कि युवती के अपहरण संबंधी मुकदमा गत दिनों कलान थाना में आईपीसी की धारा 363 और 366 के तहत दर्ज हुआ था। बृहस्पतिवार को मुखबिरों से युवती और अपहर्ता के बछियानी गांव में होने की सूचना पर कलान थाना की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में भी ले लिया लेकिन परिवारवालों ने तभी हंगामा काटते हुए मारपीट शुरू कर दी जिसमें युवती व अपहर्ता मौके से भाग निकले। प्रकरण में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।