{"_id":"6cd4aa00fab5ade705f29837447355ea","slug":"police-said-the-three-accused-in-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीनों आरोपी जेल भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने तीनों आरोपी जेल भेजे
बंडा
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बारात से घर जा रहे जर्मन सिंह का अपहरण कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने में नामजद तीनों आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि घटना को तीन लोगों ने नहीं बल्कि सात लोगों ने अंजाम दिया था।
गौरतलब है कि पूरनपुर के गांव शेरपुर निवासी जर्मन सिंह मकसूदापुर चीनी मिल में काम करते हैं। लगभग एक महीना पहले उनका बंडा के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इस मामले में जर्मन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। पुलिस का कहना है कि जमानती धाराएं होने के कारण जर्मन सिंह की गिरफ्तारी नहीं की गई थी। मंगलवार को जर्मन सिंह एक बारात में शामिल होने बंडा आए थे। मां पलविंदर कौर और दादी सर्वजीत कौर के साथ बारात से लौटते समय कार सवार कुछ लोगों ने जर्मन को पकड़ लिया और मारपीट करने लगे।
मां के शोर मचाने पर बारातियों ने मारपीट कर रहे लोगों को रोकना चाहा तो वे जर्मन सिंह को गाड़ी में डालकर भाग निकले। पीछा करने पर उन्होंने थाने जाकर जर्मन सिंह को पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस पर कई थानों की फोर्स बुलाकर भीड़ को खदेड़ा गया। इस मामले में जर्मन सिंह की मां पलविंदर सिंह की ओर से बंडा के विष्णु प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह, श्रीभान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तीनों को बुधवार को जेल भेज दिया गया है। बुधवार को जर्मन सिंह एएसपी से मिला और बताया कि उसे अपहरण करने के मामले में सात लोग शामिल थे। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। उसने चार अन्य लोगों के नाम भी रिपोर्ट में बढ़ाने की मांग की है।