फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Not named, are no murderer Nadeem

नामजद नहीं, कोई और ही हैं नदीम के कातिल

Fri, 03 Jul 2015 11:21 PM IST
निगोही।
निगोही। Updated Fri, 03 Jul 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
कस्बा निवासी नदीम की जिस लड़की के चक्कर में हत्या हुई, वह हमेशा अपनी गलत पहचान बताती रही। नदीम की मां लतीफन की मानें तो लड़की न केवल अपना, बल्कि अपने पिता और भाइयों के नाम भी गलत बताती थी। इसी गफलत में लतीफन ने गलत लोगों को नामजद करा दिया। जब हकीकत सामने आई तो लतीफन ने पुलिस को दूसरी तहरीर दी। पुलिस ने इसके आधार पर कस्बे के ही एक व्यक्ति और उसके दो पुत्रों को हिरासत में ले लिया है। बकौल पुलिस, इन लोगों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि कस्बा निवासी ताजुद्दीन के 22 वर्षीय बेटे नदीम की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाद में उसकी लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था। हत्यारे चाहते थे कि ट्रेन गुजरने पर लाश के चिथड़े उड़ जाएं, ताकि यह मामला हत्या के बजाय हादसे में तब्दील होकर दफन हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ट्रेन आने से करीब 20 मिनट पहले ही पुलिस को ट्रैक पर लाश पड़ी होने की सूचना मिल गई। इस पर पुलिस ने लाश बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दी।
विज्ञापन

नदीम के कस्बे की ही एक युवती से प्रेम संबंध थे। लड़की के घरवालों को जब इन संबंधों का पता चला तो उन्होंने नदीम की हत्या कर दी। लड़की कई बार नदीम के घर भी आई थी, लेकिन वह अपना, अपने पिता और भाइयों का नाम गलत बताती थी। नदीम की हत्या के बाद लतीफन ने लड़की द्वारा बताए जाने वालों नामों को ही रिपोर्ट में नामजद करा दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर दो भाइयों और उनके पिता को हिरासत में भी ले लिया। शुक्रवार सुबह जब नदीम के घरवालों को हकीकत पता चली तो उन्होंने कस्बे के ही तीन लोगों को भी हिरासत में ले लिया है। बकौल पुलिस, पूछताछ में इन लोगों ने नदीम की हत्या करने का जुर्म भी कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदीम कस्बे में ही वीडियोग्राफी सीख रहा था। पुलिस को अब तक की जांच में पता चला है कि वह तीन सिम यूज कर रहा था। आखिर नदीम को तीन सिम रखने का क्या जरूरत थी। पुलिस को उम्मीद है कि उसके इन तीनों सिम की काल डिटेल से तमाम रहस्यों से पर्दा उठ जाएगा। एसओ केके यादव के मुताबिक, लतीफन ने पहले जो तहरीर दी थी, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था। अब नई तहरीर के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा।


नदीम के घरवालों ने लगाया जाम
निगोही। शुक्रवार देर शाम नदीम के घरवालों ने तमाम ग्रामीणों की मदद से मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नदीम के घरवालों का कहना है कि लड़की की गिरफ्तारी और एसओ को यहां से हटाने के बाद ही वह जाम खोलेंगे। हालात बिगड़ते देख मौके पर आसपास थानों की पुलिस भी बुला ली गई है। देर रात सीओ सिटी के जल्द कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया।  एसओ की इस मामले में भूमिका से नदीम के घरवाले पहले से ही खफा हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने लाश मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने में भी देरी की। उस वक्त भी घरवालों ने पुलिस के खिलाफ करीब दो घंटे तक हंगामा किया था। नदीम की मां लतीफन का कहना है कि अब जब सबकुछ साफ हो गया तो पुलिस लड़की को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करने से क्यों कतरा रही है। नदीम के घरवाले अपनी बिरादरी के तमाम लोगों के साथ मुख्य मार्ग पर बैठ गए हैं। इससे रोड पर यातायात बंद हो गया है। पुलिस उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवाने में लगी है लेकिन घरवाले लड़की की गिरफ्तारी और एसओ को हटाने की जिद पर अड़े हैं। माहौल गरमाते देख आसपास थानों से भी फोर्स बुला लिया गया। रात करीब साढ़े आठ बजे सीओ सिटी डॉ. गोपाल कृष्ण यादव मौके पर पहुंच, उन्होंने प्रतिनिधि मंडल (शाहिद हुसैन, अजसर अली और डॉ. शाहिद) से बातचीत की। लड़की की गिरफ्तारी के आश्वासन पर उन्होंने करीब नौ बजे जाम खोल दिया। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में लड़की भूमिका पाई जाती है, जो उसे भी जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed