फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Murder of women strangled, then burned

महिला की गला दबाकर हत्या, फिर जला डाला

Sun, 10 Jan 2016 11:16 PM IST
मुड़िया पवार/ शाहजहांपुर।
मुड़िया पवार/ शाहजहांपुर। Updated Sun, 10 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Murder of women strangled, then burned
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव पनवाड़ी में शनिवार की रात एक महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला दबाए जाने से होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सिंधौली क्षेत्र के गांव सिमरा निवासी अमर सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नन्हीं देवी की शादी पांच साल पहले पनवाड़ी गांव निवासी मदारी यादव की बेटे नरसिंह यादव से की थी। शादी के दो साल बाद बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसकी मौत हो गई। इसके बाद से उनकी बेटी बीते दो सालों से मायके में ही रह रही थी। कई बार कहने पर भी नरसिंह उसे लेने नहीं आया। शुक्रवार को नन्हीं का देवर उरमाल यह कहकर विदा करा ले गया कि उसके घर में बच्चा होने वाला है। घर में कुछ कामकाज देखना पड़ेगा। उसकी बात पर अमर सिंह ने नन्हीं को उसके साथ विदा कर दिया। रविवार की सुबह उरमाल ने  फोन पर सूचना दी कि नन्हीं ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर नन्हीं के मायके वाले उसके घर पहुंचे। आरोप है कि हाथपैर बांधकर मिट्टी का तेल छिड़ककर नन्हीं को आग लगा दी गई। अमरपाल की तहरीर पर पुलिस ने पति नरसिंह, ससुर मदारी, सास, देवर उरमाल और उसकी पत्नी, चचेरे देवर रामरहीस के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नन्हीं की हत्या का कारण गला दबाया जाना पाया गया है।
विज्ञापन



शाम छह बजे ही
हुई थी मुझसे बात
पिता अमर पाल ने बताया कि शनिवार को शाम छह बजे फोन करके उन्होंने बेटी का हालचाल लिया था। तब उसने र्कोई बात नहीं बताई थी, नन्हीं ने अपनी मां सरला देवी के बारे में भी पूछा था। नन्हीं की मौत से उसके मायके में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed