{"_id":"56fc1f594f1c1b257ef00537","slug":"mini-truck-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं से भरा मिनी ट्रक बरामद, चालक-हेल्पर फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुओं से भरा मिनी ट्रक बरामद, चालक-हेल्पर फरार
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी ट्रक में वध के लिए जा रहे 40 प्रतिबंधित पशु पुलिस ने बरामद किए हैं। इस दौरान चालक-हेल्पर भाग जाने में कामयाब रहे।
मंगलवार रात थानाध्यक्ष रजी अहमद पुलिस बल के साथ शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर रोड गश्त कर रहे थे। सूचना मिली शाहजहांपुर दिशा से पीलीभीत के लिए प्रतिबंधित पशुओं से भरा मिनी ट्रक जा रहा है। पुलिस ने टिकरी चौकी व गुरगवां के बीच वाहन लगाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया और मार्ग के किनारे बैठ गए। कुछ ही देर में तेज गति से एक मिनी ट्रक आकर रूका और उस मिनी ट्रक से उतर कर दो लोग भागने लगे। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें पुलिस ने 12 मृत और 28 जीवित प्रतिबंधित पशु बरामद कर अज्ञात दो लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने बरामद पशुओं को ग्रामीणों में वितरित कर दिया।