{"_id":"551c34ca89dcf8f994d7352736814788","slug":"marpeet-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने व्यापारी को सरेराह पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने व्यापारी को सरेराह पीटा
तिलहर (शाहजहांपुर)
Updated Sun, 22 Feb 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीन मंडी स्थल में सब्जी व्यापारी की शनिवार को आधा दर्जन सशस्त्र दबंगों ने सरेआम दौड़ा- दौड़ा कर लातघूसों व डंडों से पिटाई कर दी। इससे सब्जी व्यापारी घटनास्थल पर ही बेहोश हो गया। इस दौरान मंडी परिसर में भगदड़ मच गई, जिससे व्यापारियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर हल्का प्रभारी दिलीप मिश्रा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस को देख हमलावर व्यापारी को छोड़ कर भाग निकले।
मोहल्ला चौहटियां में रहने वाले वाजिद साबिर सब्जी का व्यवसाय करता है। शनिवार सुबह लगभग 11 बजे मंडी में लेनदेन के पीछे कुछ लोगों से वाजिद की कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर आधा दर्जन लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद व्यापारियों में इतनी दहशत व्याप्त थी कि किसी भी व्यापारी ने बेहोश वाजिद को अस्पताल पहुंचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। पुलिस ने ठेली पर लिटाकर व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया। खबर भेजे जाने तक व्यापारी की हालत नाजुक थी और इस संबंध में कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
घटना क्रम की गहराई से जांच की जा रही है। दहशत फैलाने और गुंडागर्दी करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
- दिलीप कुमार मिश्रा, हल्का प्रभारी