फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Law student who abducted are threatened

लॉ की छात्रा का अपहरण करने वाले दे रहे धमकी

Fri, 01 Jan 2016 10:54 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Fri, 01 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Law student who abducted are threatened
 पुवायां के एक गांव की छात्रा वकालत की पढ़ाई कर रही है। छात्रा का आरोप है कि तीन दिसंबर को वह कॉलेज जाने के लिए गंगसरा बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान पड़ोस के गांव में रहने वाले तीन लोग कार से आए और उसे शाहजहांपुर छोड़ने की बात कहकर कार में बिठा लिया। कार में उक्त ने थर्मस में रखी चाय उसे पीने को दी। चाय पीते ही वह बेहोश हो गई। आंख खुलने पर पता चला कि वह गाजियाबाद में हाईवे पर है। शोर मचाने की कोशिश की तो लोमेश शर्मा ने उसे पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चुप रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन

गाजियाबाद के एक होटल में लोमेश ने उससे कई कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए, इसमें कोर्ट मैरिज के कागजात भी थे। चार दिसंबर से 23 दिसंबर तक लोमेश शर्मा उसे बंधक बनाकर दुराचार करता रहा और वीडियो क्लिप भी बना ली। रेप का विरोध करने पर वीडियो क्लिप को इंटरनेट पर लोड करने की धमकी दी जाती रही, जिस कारण वह चुप रही। 24 दिसंबर को वह किसी तरह होटल से निकलकर घर पहुंची और परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में एसपी के आदेश पर 26 दिसंबर को लोमेश शर्मा, लखप्रीत सिंह हांडा और महेंद्र सिंह के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाकर दुराचार सहित तमाम धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्रा का पिता सीओ उमेश शर्मा से मिला और बताया कि पुत्री के अपहरण और रेप के मामले में नामजद किसी आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और बरेली में पढ़ रहे पुत्र का अपहरण कर लेने की भी धमकी दे रहे हैं। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भिजवाए जाने की मांग की है। पीड़िता के पिता के अनुसार सीओ ने जल्द कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed