फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Khanna and supporters of Conduct violation report

खन्ना और समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट

Mon, 13 Feb 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 13 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Khanna and supporters of Conduct violation report
शाहजहांपुर कोतवाली के सामने जुटी भीड़।
चौक क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश खन्ना के प्रचार वाहनों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान भाजपाइयों की पुलिस से झड़प भी हुई। इस पर पुलिस ने लाठियां भी फटकारीं। पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। कब्जे में लिए गए वाहनों को सीज कर दिया गया। सोमवार दोपहर एक बजे भाजपा प्रत्याशी सुरेश खन्ना अपने समर्थकों और पार्टी  कार्यकर्ताओं के साथ चौक क्षेत्र में कोतवाली के पास जनसंपर्क कर रहे थे। काफिले में सबसे आगे प्रचार वाहन चल रहे थे। उसी समय पुलिस रूट मार्च करती हुई उधर से निकली तो भाजपा कार्यकर्ता एक तरफ हो गए ताकि पुलिस निकल सके। भाजपा प्रत्याशी के प्रचार वाहन जैसे ही कोतवाली गेट के पास पहुंचे, तभी सीओ सिटी राजेश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने वीडियोग्राफी करने के साथ ही वाहनों को कब्जे में ले लिया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी के दो समर्थकों गोपाल और गनेश को भी हिरासत में ले लिया। इससे भाजपा प्रत्याशी सुरेश खन्ना भड़क गए और उन्होंने एसपी सिटी से बात की, लेकिन आचार संहित उल्लंघन का मामला बताते हुए दोनों समर्थकों और कब्जे में लिए गए वाहनों को छोड़ने से मना कर दिया गया। इस पर भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव प्रेक्षक तथा डीएम कर्ण सिंह से बात की। तब दोनों समर्थकों को जमानत पर छोड़ा गया लेकिन वाहनों को नहीं छोड़ा गया। जानकारी मिलने पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज भी मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक सुरेश खन्ना अपने समर्थकों संग कोतवाली से बाहर आ गए थे। गेट से बाहर निकलने पर जब पुलिस ने जनसंपर्क अभियान रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ताओं से नोकझोंक हो गई। इसी बीच पुलिस के कुछ जवानों ने लाठी फटकारनी शुरू कर दीं। बाद में जैसे-तैसे मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन

कब्जे में लिए गए प्रचार वाहनों में दो टाटा मैजिक, तीन ऑटो हैं। इन्हें सीज कर दिया गया है। भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है।- केके चौधरी, प्रभारी निरीक्षक, चौक कोतवाली
विज्ञापन

मैं रोजाना की तरह सोमवार को भी  सौ-पचास लोगों को साथ लेकर जनसंपर्क कर रहा था। वोट मांगने की अनुमति प्रशासन से पहले ही ले रखी है। आदर्श चुनाव आचार संहिता का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। हमने कोई जुलूस नहीं निकाला।- सुरेश खन्ना, भाजपा विधानमंडल दल नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed