फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kalan stealing millions

कलान में लाखों की चोरी

Tue, 30 Aug 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 30 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बाराकलां में मुख्य मार्ग पर नरेश पाल वर्मा की दुकान से सटे पीछे की ओर स्थित मकान में बीती रात चोरों ने धावा बोला और लाखों की नगदी एवं जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। घर से दूर खेत में चोर रायफल और बक्सा छोड़कर भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, नरेश पाल वर्मा दुकान के बाहर और उनके पुत्र कमलेश वर्मा व उनकी पत्नी छत पर सो रहे थे। मंगलवार सुबह वे लोग उठे तो देखा कि कमरा खुला पड़ा है और उसमें रखे बक्से व रायफल गायब देख परिवार के सदस्य सन्नाटे में रह गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस चौकी को दी। चौकी वालों से सूचना पाकर थानाध्यक्ष प्रभुकांत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित पाल परिवार से जानकारी हासिल करने के बाद उन्होंने और आस-पास खेतों निरीक्षण कराना शुरू किया तो बाजरे के खेत में खाली बक्सा व रायफल पड़े मिले। चोरों ने बक्से में रखे 176000 रुपये के अलावा एक सोने की चेन, दो अंगूठी, चांदी की चार जोड़ी पायल, एक कंधनी पर हाथ साफ कर दिया। मौका मुआयना करने के बाद थानाध्यक्ष ने कहा कि दुकान और मकान के दरवाजे बंद होने एवं आसपास चहलकमी के निशान से लग रहा है कि चोरों ने सीढ़ी का इस्तेमाल किया था और उसी से चढ़कर घर में दाखिल हुए थे। अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि चोरों ने गत कुछ दिनों से घर की अच्छी तरह रेकी कर लेने के बाद घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed