फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Inspector line thumper woman Spot

महिला को पीटने वाला दरोगा लाइन हाजिर

Mon, 24 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 24 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां कोतवाली में शिकायत लेकर गई महिला की नशे में पिटाई करने वाले दरोगा को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी की कार्रवाई से कोतवाली में खलबली मची हुई है। मालूम हो कि शनिवार को खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के गांव अंबारा निवासी रामकुमार की पत्नी राजकुमारी देवी पुत्री अंशिका की विदा को लेकर हुए विवाद की शिकायत करने थाने आई थीं। इंस्पेक्टर के न मिलने पर राजकुमारी कोतवाली में बैठकर उनका इंतजार करनेे लगीं। आरोप है कि इसी दौरान नशे में धुत दरोगा बीबी सिंह वहां पहुंचे और महिला से गालीगलौज करने लगे। महिला ने जब उन्हें अपनी व्यथा सुनानी चाही तो उन्होंने कुर्सी उठाकर महिला को पीटना शुरू कर दिया। शोरशराबे पर कुछ पुलिस वालों ने ही महिला को बचाया। मामला एसपी तक पहुंचीं तो उन्होंने जानकारी ली और फिर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। इस संबंध में दरोगा बीबी सिंह का कहना है कि कोतवाली आई महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। वह ऊलजलूल बातें कर रही थी। उन्होंने महिला को डराने के लिए कुर्सी उठाई थी। महिला को कुर्सी से पीटने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed