फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Allegation of two brothers being attacked with a spade and sticks after intruders barged into their home; car also vandalized.

Hapur News: घर में घुसकर फावड़े व लाठी-डंडों से दो भाइयों पर हमला, कार में भी तोड़फोड़ का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Allegation of two brothers being attacked with a spade and sticks after intruders barged into their home; car also vandalized.
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ निवासी मोहम्मद दानिश ने कुछ लोगों पर रास्ता न देने का विरोध करने पर घर में घुसकर उनपर व उनके भाई पर फावड़े व लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक की तहरीर पर पांच नामजद व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहम्मद दानिश ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए बताया कि वह एक व्यापारी हैं। उनके घर के बराबर में इकराम चाय की दुकान करता है। दुकान पर देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इससे उनके परिवार की महिलाओं का आना जाना दूभर हो चुका है। अधिकतर चाय पीने वाले लोग उनके घर के बाहर कुर्सियां डाल कर बैठे रहते हैं। सात अक्तूबर की रात करीब सवा सात बजे वह अपनी कार से घर लौट रहे थे। रास्ता न देने का विरोध करने पर इकराम, इमरान व गुलजार ने उनके साथ गाली गलौज की। इसके बाद आरोपी ने अपने साथी सुहैल व अर्श के साथ उनके घर में घुस आए।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने फावड़े व लाठी-डंडों से उनपर हमला कर दिया। बचाव करने आए उनके भाई पर भी आरोपियों ने हमला किया। हमले में वह व उनके भाई घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने कार में तोड़फाेड़ की और लैपटॉप भी गायब कर दिया। इससे उनका करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि युवक की तहरीर पर पांच नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed