फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Including cash of 50 thousand millions flown

50 हजार की नगदी समेत लाखों उड़ाए

Thu, 04 Jun 2015 07:53 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Thu, 04 Jun 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
बुधवार रात कस्बे के मोहल्ला प्रेमनगर में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने दो भाइयों के घरों से 50 हजार की नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। रात करीब दो बजे घटना की जानकारी हो सकी, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। सुबह पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल की। अभी चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

प्रेमनगर निवासी छोटे लाल तथा उसका भाई दिलीप दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि उनका परिवार यही रहता है। बुधवार रात उक्त घरों की महिलाएं व बच्चे खाना खाकर छत पर सोने चले गए। रात करीब दो बजे दिलीप का बेटा अजय जो कि ड्राइविंग करता है, बुकिंग से गाड़ी लेकर वापस घर लौटा, तब उसकी मां दरवाजा खोलने नीचे आई। इस दौरान उसने देखा कि कमरे का दरवाजा टूटा पड़ा है। इसके बाद मां बेटे ने कमरे के अंदर देखा तो वहां रखे बक्से से 40 हजार की नगदी, एक जोड़ी झुमकी, एक जंजीर, तीन अंगूठी, दो बिछुआ तथा एक जोड़ी पायल गायब थी। यही नहीं पास के ही छोटे लाल के कमरे से भी चोर ताला तोड़कर वहां रखी 12 सौ की नगदी तथा एक जोड़ी पायल ले गये। अजय के अनुसार मकान में चल रहे निर्माण कार्य के लिए उसने 40 हजार रुपये बैंक से लाकर रखे थे। जानकारी मिलने पर पुलिस सुबह घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed