{"_id":"6aabf5928be26fd79f04119d","slug":"teenage-girl-swept-away-in-the-ganges-during-immersion-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-154113-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: विसर्जन के दौरान गंगा में बही किशोरी, नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: विसर्जन के दौरान गंगा में बही किशोरी, नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र की घटना, एसडीआरएफ तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में गणपति की मूर्ति विसर्जन के समय डोईवाला की एक 14 साल की किशोरी गंगा में बहकर लापता हो गई। किशोरी का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तलाश में जुटी हुई हैं।
पुलिस के अनुसार, बुधवार की दोपहर डोईवाला क्षेत्र की केशव बस्ती निवासी 14 वर्षीय प्रीति अपने परिवार के साथ गणपति विसर्जन के लिए लालजीवाला बस्ती के पास बड़ी गंगा में पहुंची थीं। बताया कि विसर्जन करते समय किशोरी अचानक गंगा में गिर गई और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई। पानी के बहाव के साथ गंगा के पानी के डायवर्जन के लिए बने रपटे में लगे कंक्रीट के आरसीसी ड्रेनेज पाइप के अंदर चली गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही जल पुलिस-एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। सर्च अभियान चलाया गया। बुधवार रात तक तलाश करने पर कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह से फिर खोजबीन शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।