फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   FIR Registered for Abetment of Suicide

Rishikesh News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 17 Sep 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 17 Sep 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
FIR Registered for Abetment of Suicide
- महिला आयोग ने भी लिया संज्ञान, अध्यक्ष कुसुम कंडवाल पहुंचीं मृतका के घर
विज्ञापन

डोईवाला। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत मामले में कोतवाली पुलिस ने पड़ोस के एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
डोईवाला। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत मामले में कोतवाली पुलिस ने पड़ोस के एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने बताया कि अनिल पांचाल निवासी चांदमारी ने इस संबंध में शिकायत दी है। बताया कि उनके पड़ोसी गुरजीत सिंह निवासी चांदमारी पिछले चार सालों से उसकी पत्नी को मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा था जिस वजह से उसकी पत्नी निशा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया कि गुरजीत सिंह के उत्पीड़न से उनका परिवार मानसिक परेशानी में है। उन्होंने तहरीर में पत्नी की मौत लिए गुरजीत सिंह को ही जिम्मेदार बताया है। महिला की मौत पर परिजन बुधवार की देर रात कोतवाली पहुंचे और मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग पर हंगामा किया। प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं मामले का संज्ञान महिला आयोग ने भी लिया है। बृहस्पतिवार को महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल मृतका निशा पांचाल के आवास पर पहुंची और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। अध्यक्ष कुुसुम कंडवाल ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जिस व्यक्ति के खिलाफ परिजनों की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं, उसके खिलाफ उन्होंने पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed