फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Home Guard are recovering The current seemingly death

वसूली कर रहे होमगार्ड की करंट लगने से मौत

Wed, 20 May 2015 07:34 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 20 May 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
Home Guard are recovering The current seemingly death
कोतवाली में तैनात होमगार्ड 35 वर्षीय सुरेश सिंह बुधवार सुबह रोजा क्षेत्र में अटसलिया से मोहम्मदी रोड को जोड़ने वाले लिंक रोड पर अपने साथी जयेंद्र के साथ ट्रकों से वसूली कर रहे थे। एक कंटेनर से वसूली करते समय कंटेनर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। कंटेनर हेल्पर से रुपये लेते समय खिड़की पर आ रहे करंट की चपेट में आकर सुरेश की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव चमरुआ निवासी सुरेश वर्तमान में कोतवाली में ड्यूटी कर रहे थे। बताते हैं कि मंगलवार की रात में ड्यूटी करने के बाद सुरेश अपने साथी जयेंद्र के साथ बुधवार सुबह अटसलिया गांव के पास मोहम्मदी लिंक मार्ग पर ट्रकों से वसूली कर रहे थे, तभी वहां से एक कंटेनर गुजारा। सुरेश और उसके साथी जयेंद्र ने कंटेनर को रोक लिया। कंटेनर में बैठे हेल्पर ने जैसे ही खिड़की से रुपये देने के लिए हाथ बढ़ाया, तभी खिड़की में आ रहे करंट की चपेट में आकर सुरेश तड़पकर जमीन पर गिर गया। कंटेनर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया था। इसकी वजह से कंटेनर में करंट आ गया था। टायरों की वजह से कंटेनर में बैठे चालक और परिचालक बच गए। घटना के बाद चालक मौके से कंटेनर लेकर फरार हो गया। सुरेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घरवाले बोले, जाम खुलवाते समय लगा सुरेश को करंट  
परिवार वालों के मुताबिक सुरेश लोधीपुर में कमरा किराए पर लेकर रहते थे। मंगलवार को सुरेश की पत्नी सैनी सिंह बाइक से गिर गईं थीं। इससे उनके चोट लग गई थी। मंगलवार की सुबह ड्यूटी करने के बाद सुरेश अपनी ससुराल में पत्नी को देखने जा रहे थे। रास्ते में जाम लगा देख वह उसे खुलवाने लगे। जाम में फंसे कंटेनर चालक ने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो कंटेनर हाईटेंशन तार से छू गया और सुरेश को करंट लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजा में क्षेत्र में जमकर होती है वसूली
रोजा क्षेत्र में गुजरने वाले ट्रकों से कुछ होमगार्ड और ट्रैफिक पुलिस कर्मी जमकर वसूली करते हैं। वसूली करने वाले लोग बाइक लेकर क्षेत्र में चक्कर लगाते रहते हैं। ओवरलोड वाहन और नो-इंट्री में घुसने वाले वाहनों को यह लोग अपना निशाना बनाते हैं।


सुरेश कंटेनर में बैठने के लिए उसे रुकवा रहे थे, तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन कंटेनर से छू गई। इसकी चपेट में आकर सुरेश की मौत हो गई। वसूली जैसी कोई बात समाने नहीं आई है।
-रामनरेश चौधरी, इंस्पेक्टर रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed